जमानिया। पाण्डेय मोड़ स्थित एक निजी कॉलेज में वोटर चेतना महाअभियान के संबंध में भारतीय जनता पार्टी की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उसी कड़ी में जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि जो लोग 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके है उन युवाओं का विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान बूथ से अन्यंत्र निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या नाम कटने समेत अन्य कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से होना अनिवार्य है। महामंत्री ओम प्रकाश राय ने कहा कि इस महाअभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारीयो और कार्यकर्ता व प्रत्येक जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित होगी। वोटर चेतना महाअभियान के अग्रसर होने से लोकसभा चुनाव में गाजीपुर की ऐतिहासिक विजय आसान होगी और गाजीपुर में कमल खिलेगा। विधानसभा प्रभारी अमरेश गुप्ता ने कहा कि 26 नवंबर को मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक से लेकर सभी जनप्रतिनिधि घर-घर सम्पर्क कर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में जुटेंगे। 25 और 26 नवम्बर को घर-घर संपर्क का विशेष अभियान चलाकर पार्टी एक-एक मतदाता से संपर्क करके नए मतदाताओं का नाम बढ़वाने का काम करेंगे।

वोटर चेतना महाप्रमुख श्री राकेश राय ने कहा कि नव मतदाताओं से सम्पर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़कर 2024 लोकसभा चुनाव की विजय आसान होगी और फिर एक बार पुनः देश में प्रचंड बहुमत वाली भाजपा की सरकार होगी। बैठक में अनिल कुमार गुप्ता‚ अवधेश सिंह‚ नृपेन्द्र उपाध्याय‚ अमित पाण्डेय‚ रामप्रवेश कुशवाहा‚ दीपक सिंह‚राहुल वर्मा‚ विवेकानंद राय‚ संदीप गुप्ता‚ ललिता प्रसाद‚ विजय यादव‚रविन्द यादव‚ संदीप शर्मा‚ जितेन्द्र चौधरी‚ रमेश पासवान‚ राजू पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

