Tuesday, October 20, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरदीपावाली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बाद कोतवाली पुलिस ने धूम धाम...

दीपावाली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बाद कोतवाली पुलिस ने धूम धाम से मनाई दिवाली

जमानिया। पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के साथ गरीबों की दीपावली को यादगार बनाने में सुबह से क्षेत्र में लगे रहे। दीपावली पर्व को देखते हुए गरीब परिवारों में मिष्ठान, मोमबत्ती आदि का वितरण किया।

साथ ही समस्याओं से रूबरू होकर उसके निदान का भरोसा दिलाया। बच्चों को मोमबत्ती व फुलझरी देकर दीपों के महापर्व दीपावली को आमजन की भांति सकुशल मनाए जाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि दीपावली का पर्व सभी लोग मिलजुलकर शांति व सौहार्द पूर्वक मनाएं। किसी के बहकावे में न आएं।

फुलझड़ी व मोमबत्ती जलाने के दौरान बच्चों पर खास नजर परिवार के सदस्य बनाए रखे। ताकि कोई अनहोनी न होने पाए। पटाखे से सावधान होने की नसीहत देते हुए तेज आवाज के पटाखे का इस्तेमाल कदापि नहीं करने की हिदायत भी दी। जिसके बाद थाने में कर्मचारियों के साथ प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

अनार‚ सुतली बम‚ फुलझडी‚ चकरी आदि जला कर सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी। ड्युटी बदलती रही और शाम से शुरू हुआ सिलसिला रात तक चला।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर क्राइम दिग्विजय नाथ तिवारी‚ अरुण यादव‚ कुंज बिहारी, अमरजीत यादव, नरसिंह यादव, कुंदन, पन्ना लाल‚ प्रिया‚ महेश कुमार‚ शाहिद‚ बिन्दू‚ कविता आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !