Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरलर्निंग रिसोर्स पैकेज के तहत प्राथमिक विद्यालय के शिक्षको को किया गया...

लर्निंग रिसोर्स पैकेज के तहत प्राथमिक विद्यालय के शिक्षको को किया गया टेबलेट वितरण

जमानिया। विकास खंड सभागार में गुरुवार को लर्निंग रिसोर्स पैकेज के तहत प्राथमिक विद्यालय के शिक्षको को टेबलेट वितरण किया गया। वितरण समारोह में कुल 136 विद्‍यालयों के 257 प्रधानाध्यकों और वरिष्ठ सहायक अध्यापकों को टेबलेट दिया गया।

बता देकी जमानिया विकास खंड सभागार में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह कुशवाहा द्वारा एक प्रधानाध्यकों और वरिष्ठ सहायक अध्यापकों को टेबलेट वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टेबलेट मिलने के बाद अब शिक्षक भी हाईटेक हो गए जिससे शासन को सूचना भेजनें में दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि टेबलेट की मदद से प्रधानाध्यकों और वरिष्ठ सहायक अध्यापकों स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील, पाठ्य पुस्तक वितरण, पत्र व्यवहार, रखरखाव आदि की गतिविधियों की रिपोर्ट सीधे शासन को आसानी से शासन को भेज सकेंगे।

इस अवसर पर पूनम मिश्रा,सुनील कुमार, नीलम मिश्रा, सर्वजीत यादव,सुरेंद्र सिंह यादव, विनोद सिंह कुशवाहा, अखंड प्रताप सिंह,संजय कुमार, राकेश कुमार कुशवाहा,रमाकांत, सच्चितानंद, अजय कुमार, पारस नाथ राय, राजेश, राजेश पांडेय, सत्येंद्र कुमार, ज्ञानेश तिवारी, नवीन कुमार, आशुतोष, शमीम इत्यादि अध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एआरपी विनीत कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के आखिर में ओम प्रकाश सिंह एवं मनीष ने सबका आभार व्यक्त किया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !