जमानियां। दशहरा पर्व के मद्देनजर कोतवाली पुलिस द्वारा नगर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । वही सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दी गई है।

बता दे की नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सिविल ड्रेस में महिला पुलिस कर्मीयो की तैनाती करने के साथ ही अन्य क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दीगई है। वही चल रहे रामलीला के आस पास पुलिस कर्मि ड्यूटी भी लगाई गई है मौजूद साथ ही समय समय पर संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस सहित होम गार्ड तैनात है। नगर में जगह-जगह नाकेबंदी कर जांच की जा रही है। संदेह होने पर पैदल जाने वालों सहित वाहन चालकों से भी पूछताछ की जा रही है। वही रुट डायवर्जन प्लान लागू करने निर्देश दिए हैं, जो दशहरे की सुबह से लागू हो जाएगा। भारी वाहनों को शहर के अंदर नहीं आने दिया जाएगा। बताया कि दशहरे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इसको लेकर सभी चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। बाजारों में पुलिस की गश्त को भी बढ़ाया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत अधिक पुलिस बल तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रामलीला के आयोजकों से भी बात कर ली गई हैं। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर इंस्पेक्टर दिग्विजय नाथ तिवारी, अरुण कुमार यादव, कुंदन कुमार गौंड,शाहिद आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

