नवीन प्राथमिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगसर मे कर्मचारी की लापरवाही के कारण बालिका की मौत ,परिजनों ने थाने में दी लिखित तहरीर।
ज़मानिया / रेवतीपुर- स्थानीय क्षेत्र के नगसर थाना क्षेत्र के नवीन प्राथमिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कर्मचारी पर ईलाज के दौरान लापरवाही से हुई बालिका की मौत की खबर सामने आ रही है। बालिका की मौत और नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगसर कर्मचारी की लापरवाही से साफ स्पष्ट होता है कि वहाँ की व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू राजभर निवासी बहादुरपुर के तहरीर पर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगसर के एक कर्मचारी पर ईलाज के दौरान लापरवाही से हुई बालिका की मौत के बाद थाने में लिखित तहरीर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामलें की छानबीन शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के अनुसार बहादुरपुर निवासी राजू अपनी पुत्री साधना उम्र 12 वर्ष को लेकर खुजली होने पर ईलाज के लिए नगसर न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा वहां तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी उसकी पुत्री को दवा देने के बाद इंजेक्शन लगाया, जिससे थोडी देर बाद उसके बदन में अकड़न होने लगी जब तक कुछ समझ पाते इसके पहले ही उसकी मौत हो गई ।
बच्ची के मौत की सूचना मिलते ही बडे पैमाने पर ग्रामीण अस्पताल पहुंच घेराव करते हुए नगसर असावं मार्ग को जाम कर दिया वही घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक नगसर राजेश कुमार मिश्रा अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर भीड़ पर काबू पाया और समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया ।
रेवतीपुर के चिकित्सा अधीक्षक व प्रभारी अधिकारी डाक्टर अभिषेक यादव ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है उसकी मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। उसके उपरांत बाद उचित कार्यवाही किया जाएगा। भीड़ व मौके की नाजुकता को देखते हुए क्षेत्रराधिकारी जमानिया विधिभूषण मौर्य भी अपने दलबल के साथ थाने पर पहुंचे।
प्रभारी निरीक्षक थाना नगसर राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामलें की छानबीन की जा रही है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा की उसकी मौत कैसे हुई है।

