जमानिया(गाजीपुर)क्षेत्र के दरौली गांव स्थित रामकली महिला महाविद्यालय को स्नातकोत्तर स्तर पर कला संकाय के अंतर्गत हिन्दी‚ समाजशास्त्र‚ गृह विज्ञान‚ भूगोल की मान्यता प्राप्त होने से लोगों में हर्ष व्याप्त है।
महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ हरिशचंद्र सिंह ने बताया कि उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए महिलाओं को भटकना पड़ता था। इस महाविद्यालय को स्नातकोत्तर स्तर की मान्यता मिल जाने से क्षेत्र कि महिलाओं को उच्च स्तर कि शिक्षा के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा और वो आसानी से स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि हिन्दी‚ समाजशास्त्र‚ गृह विज्ञान एवं भूगोल विषय से स्नातकोत्तर स्तर की मान्यता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से प्राप्त हुई है। ग्रामीण अंचलों में महिलाएं अधिकतर 12 से बीए तक की ही शिक्षा प्राप्त कर पाती है।ग्रामीण क्षेत्र में महाविद्यालय होने के कारण इसकी महत्ता बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि अभी प्रवेश चल रहा है

