जमानिया(गाजीपुर)क्षेत्र के गायघाट गांव में पोखरी से पानी निकासी न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों कि माने तो पोखरी का पानी ओवर फ्लो हो कर घरो और मकानों के दीवार को क्षति पहुंचा रहा है।

ग्रामीण ज्ञानेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि ताजपुर मौजा स्थित माइनर के टेल पर फाटक नहीं लगा है। जिससे लगातार पानी गांव की पोखरी मे से ओवर फ्लो हो कर कर्मनाशा नदी में चला जाता है। बता दे कि पोखरी आबादी के बीच में है। जिससे पानी ओवर फ्लो हो कर ग्रामीणों के घरों के दीवारों से होकर गुजरता है और अब आलम यह है कि पानी दीवार को काटने लगा है। वही किसान हीरा कुशवाहा का कहना है कि माइनर का पानी कई बार खेतो में घुस जाता है जिससे करीब 150 किसानों कि फसल बर्बाद हो जाती है। उनका कहना है कि गांव में धान की फसल के अवाला कोई फसल नहीं बो पाते है। जिससे आर्थिक क्षति हो रही है। बलिस्टर यादव का कहना है कि माइनर के लगातार पानी से करीब 40 एकड़ खेत प्रभावित होते है। रामगहन कुशवाहा का कहना है कि दीवार से होकर पानी लगातार गुजरने से दीवार एवं नीव खराब हो रही है। जिसकी वजह से मकान क्षतिग्रस्त हो रहा है। कमला यादव‚ बृजेश कुशवाहा‚ ध्रुव‚ उद्धव‚ पारस आदि का कहना है कि माइनर में फाटक लगाया जाए तथा पोखरी का पानी निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण कराया जाए। ताकि ग्रामीणों को परेशान होना पड़े। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुशवाहा का कहना है कि ग्रामीणों कि बार बार मिल रही शिकायत को देखते हुए आईजीआरएस सहित विभिन्न माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे परेशानी बनी हुई है

