Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआयुष्मान भव:अभियान को लेकर तैयारियां सुरु

आयुष्मान भव:अभियान को लेकर तैयारियां सुरु

जमानिया(गाजीपुर) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भव:अभियान को लेकर तैयारियां सुचारू रूप चल रही है। जिसके तहत लगातार बैठक और प्रशिक्षण का दौर लगातार चल रहा है।

 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने बताया कि कि आयुष्मान भवः अभियान की शुरुआत होने वाला है जिसके तहत पीड़ित मरीजों को चिन्हित कर उनके उपचार की उचित व्यवस्था की जाएगी। जिसको लेकर जूम एप के माध्यम से लगातार ओरिएंटेशन‚ प्रशिक्षण कराया जा रहा है। जिसमें आशा‚ एएनएम‚ सीएचओ प्रतिभाग कर रहे है।वही इस योजना के तहत स्वास्थ्य कर्मी गांव में जा कर मरीजों और आयुष्मान कार्ड धारकों के छुटे हुए पात्र लाभार्थियों खोजेंगे और स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। प्रत्येक रविवार को सीएचसी बरूईन पर इस योजना के तहत निशुल्क इलाज होगा। उन्होंने बताया कि इस दिन आयुष्मान कार्ड भी बनाया जाएगा। इसके लिए बीसीपीएम एकलाक‚ एमसीटीसी सोनू शर्मा आदि स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। जो लगातार सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इस योजना को लेकर कार्य कर रहे है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !