Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमेरी माटी-मेरा देश' अभियान के तहत निकाली गई अमृत कलश यात्रा

मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के तहत निकाली गई अमृत कलश यात्रा

जमानिया (गाजीपुर) मेरी माटी- मेरा देश अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जमानिया रेलवे स्टेशन बाजार में अमृत कलश यात्रा निकाली गई जिसमें घर-घर जाकर मिट्टी व चावल संग्रहीत किया गया।

 

बता दे की शनिवार को नपा चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता अमृत कशल यात्रा में शामिल हुए और कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान अमृत काल में देश के विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया है। और कहा कि सभी के सहयोग की मंशा से ही भाजपा की ओर से ”मेरी माटी मेरा देश” अभियान चलाया जा रहा है,

 

जिसमें हर आंगन से मिट्टी और चावल एकत्र किए जा रहे हैं। यह अभियान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का श्रोत बनेगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,विधानसभा संयोजक आईटी सेल संजीत यादव,किसान मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र यादव‚ महामंत्री राहुल वर्मा,मनीष यादव, शाहिद नियाजी‚ सुरेंद्र साहू आदि लोग मौजूद रहें।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !