Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकोतवाली पुलिस सक्रिय स्कूल कॉलेज के बाहर अनावश्यक घूम रहे मनचलों की...

कोतवाली पुलिस सक्रिय स्कूल कॉलेज के बाहर अनावश्यक घूम रहे मनचलों की अब खैर नहीं

जमानियां। स्कूल-कॉलेजों के बाहर होने वाली छेड़खानी और छींटाकशी की घटनाओं के संबंध में कोतवाली पुलिस द्वारा बुधवार को अभियान चला कर स्कूल, कॉलेजों के आसपास घूम रहे युवकों की क्लास लगाई गई और हिदायत देकर छोड़ा दिया।

 

बतादे की कोतवाली पुलिस ने दोपहर करीब 1 बजे विकासखंड तिराहे के पास स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास घूम रहे युवकों को पकड़कर पूछताछ की। कॉलेज के सामने चाय‚ पान आदि की दुकानों के बाहर खड़े युवकों को खदेड़ा।  दुकानों पर मिले युवकों का वेरीफिकेशन कर छोड़ा गया। वही गली में घूमते मिले चार युवकों को पकड़कर पूछताछ की गई। वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिस पर पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस दौरान दो पहिया वाहनों को रोककर चेकिंग भी किया गया।

वाहन चेकिंग को देख अन्य वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गए। वही ऑटो चालको को हिदायत दी कि कोई भी अभद्र गाने नहीं बजाएगा न ही ऑटो में टेप लगायेगा। और अपने वाहनों को रोड पर खड़ा नही करना है नही तो कार्यवाही होगी इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि शोहदों पर लगाम लगाने के लिए कोचिंग संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों के बाहर क्लास शुरू होने और समाप्त होने के समय पुलिस लगातार नजर बनाए रहती है। इसी क्रम में आज चेकिंग की गई थी। जिसमें कई लोग बिना काम कॉलेज के बाहर पाये गये। जिन्हे चेतावनी दे कर छोड़ दिया गया है। बताया कि पुलिस के कर्मचारी साधे ड्रेस में इन कॉलेज स्कूलों के बाहर मौजूद रहते है ताकि शोहदों पर नजर रखी जा सके। इस मौके पर उपनिरीक्षक रमेश कुमार मौर्य, अरुण कुमार यादव, मोहम्मद शाहिद, कुंदन कुमार गोंड, महिला कांस्टेबल बिंदु, सपना सिंह के साथ आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !