Sunday, September 13, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाआकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत

जमानियाँ (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खडैचा के सिवान में शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खडैचा ग्राम निवासी रमंती देवी (50) पत्नी सुभाष बिन्द शाम को प्रति दिन की तरह सिवान में घास काटने गई थी। उसी दौरान मौसम खराब हो जाने की वजह से आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुँचे लेकिन तब प्राण पखेरू उड़ गये थे

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !