जमानिया (गाजीपुर) उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में जमानिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तिलवा व कल्यांनचक में उपजिलाधिकारी डाo हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बाढ़ व अन्य आपदाओं से होने वाली जन हानि को रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। वहीं प्रशासन की ओर से लगाए जाने वाले राहत कार्य की जानकारी भी दी गई। वही

उपजिलाधिकारी डाo हर्षिता तिवारी ने बताया कि राहत चौपाल का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा के समय होने वाले नुकसान को कम करना या फिर रोकना है। साथ ही भविष्य में होने वाली आपदाओं के प्रति लोगों को सचेत करना है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को किसी भी आपदा से निपटने में मदद के लिए अधिकारियों के नंबर भी उपलब्ध कराए गए।

इसी कड़ी के तहत सभी संभावित गांव के विशेष विवरण, नदी, आश्रय स्थल, उपलब्ध नाव, आपदा मित्र, गोताखोरों की सूचना के साथ-साथ गांव की सभी मूलभूत संरचना तथा उपलब्ध संसाधन का विवरण तैयार किया गया है। सभी ग्रामीणों को सभी महत्वपूर्ण अधिकारियों के संपर्क नंबरों से अवगत कराया गया। राजस्व विभाग द्वारा संभावित बाढ़, अतिवृष्टि, बज्रपात, सर्पदंश, पानी में डूबने आदि से बचने के बारे में तथा सिंचाई विभाग के द्वारा बाढ़रोधी कार्यों से भी अवगत कराया गया इस अवसर पर राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

