Wednesday, September 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरलेखपालों द्वारा वापस किए गए 9 मोबाइल फोन

लेखपालों द्वारा वापस किए गए 9 मोबाइल फोन

जमानिया (गाजीपुर) तहसील में कार्यरत 9 लेखपालों ने अपना मोबाइल फोन तहसीलदार देवन्द्र यादव के यहां मंगलवार कि शाम जमा कर दिया।

लेखपाल संघ के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मोबाइल फोन वापस तहसीलदार के यहां जमा किया गया है। उन्होंने कहा कि 9 लेखपालों द्वारा मोबाइल फोन वापस तहसीलदार को दे दिया गया है। बाकी लेखपाल भी एक दो दिन में अपना मोबाइल फोन जमा कर देंगे। इस अवसर पर विनीत सिंह‚ मुन्ना सिंह‚ विजय कुमार‚ सोनू कुमार शर्मा‚ मंतोष कुमार सिंह‚ आशुतोष खरवार‚ आरती आदि लेखपाल मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !