Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी और पालिका अधिशासी अधिकारी ने किया पक्का घाट...

उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी और पालिका अधिशासी अधिकारी ने किया पक्का घाट का निरीक्षण

जमानियां। धार्मिक पर्वों पर श्रद्धालु गंगा नदी पक्का घाट पहुंच कर स्नान कर सकेंगे। इसके लिए एसडीएम डा, हर्षिता तिवारी तथा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी ने गुरुवार को पक्का गंगा घाट का निरीक्षण किया।

एक लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीण गंगा नदी पक्का घाट पंहुच कर स्नान करते चले आ रहे है। लेकिन गंगा नदी में आई बाढ़ के चलते स्नान करने में काफी दिक्कत उठाने पड़ रहे है। गुरुवार की शाम उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी और पालिका अधिशासी अधिकारी पक्का घाट का औचक निरीक्षण की। स्नार्थियों का कहना है कि धार्मिक पर्वों पर तहसील जमानियां के नगर कस्बा के पक्का घाट पर दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग स्नान करने आते हैं। स्नानर्थियो की समस्या को दूर कराने तथा पक्का घाट पर सुविधा मुहैया कराने के लिए निरीक्षण किया गया। इस बाबत उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी ने बताया कि स्नान करने आने वाली महिलाओं को सुविधा दिलाने के लिए निरीक्षण किया गया है। पक्का घाट पर जल्द स्नानर्थियों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विजय शंकर राय, मुन्ना गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !