Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबदहाल मार्ग पर स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर

बदहाल मार्ग पर स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर

जमानियां जिले तथा उसके आस पास क्षेत्रों की अधिकांश सड़कें बदहाल अवस्था में पड़ी हुई है। हालत यह है कि इनपर छेत्र के लोगो का चलना दुश्वार हो गया है। वहीं सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदार विभाग भी मौन धारण किए हुए है। सड़को को ठीक करने के लिए कई बार ग्राम प्रतिनिधियों को ग्रामीणों ने अवगत कराया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

क्षेत्र हेतिमपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क मार्ग जगह जगह या तो उखड़ चुकी है। या फिर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क मार्ग पर लोगों के साथ स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर चल रहे हैं। गड्ढों के कारण आवागमन में दुश्वारियां देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क मार्ग बद से बदतर और बेहाल हो चुका है। स्कूली छात्राओं सहित छात्र के लिए दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। वहीं गड्ढों में तब्दील रामनगर-रतनपुर मार्ग पर चलना दुश्वार बना हुआ है। बारिश होने इस सड़क मार्ग से आवागमन करना अपने आप को जोखिम में डालने के बराबर है। बता दें कि सड़क मार्ग की हालत खराब हो गई है। इस मार्ग पर पैदल चलना तो दूर वाहनों के आवागमन से जोखिम बना हुआ है। रतन कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार, पंकज कुमार आदि ग्रामीणों का कहना रहा की हेतिमपुर सड़क मार्ग से गुजरना मुश्किल और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा की बरसात के मौसम से आवागमन में काफी दिक्कत होने लगी है। सड़क मार्ग पर जगह जगह ऊबड़ खाबड़ में बारिश के समय जलभराव होने के कारण स्कूली बच्चों सहित राहगीर गिरकर चोटिल हो जा रहे है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !