Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरदेवकली ब्लाक के यादव महासभा अध्यक्ष बनें रामअवध यादव।

देवकली ब्लाक के यादव महासभा अध्यक्ष बनें रामअवध यादव।

देवकली ब्लाक के यादव महासभा अध्यक्ष बनें रामअवध यादव।

नन्दगंज :- यादव महासभा के देवकली ब्लाक के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी तुरना के पूर्व प्रधान रामअवध यादव को सर्वसम्मति से दी गयी।

फ़ोटो -: देवकली ब्लाक के यादव महासभा के मनोनीत पदाधिकारी तथा अन्य।

नैसारा गांव स्थित स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि देवकली ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव ने कहा कि यह गर्व की बात है कि यादव समाज एकजुट होकर व एक मंच पर आकर समाज को उन्नतिशील बनाने का संकल्प लिया है। हम सब एक होकर यादव महासभा के जिला अध्यक्ष के साथ तन मन धन के साथ काम करेंगे।

यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने सभी अतिथियों एवं आगन्तुको का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि सभी लोग एकजूट होकर एक मंच पर एक रोटी एक बेटी का संकल्प ले तो समाज में अवश्य बदलाव आएगा। विशिष्ट अतिथि राममूरत यादव मास्टर ने कहा कि समाज में एकता व भाई चारे के सन्देश देने के साथ साथ समाज दहेज मुक्त बने  ऐसा हम सभी को मिलकर पहल करनी चाहिए।

इस मौके पर नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष राम अवध यादव ने देवकली ब्लॉक के चयनित पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें यादव महासभा की महिला ब्लाक अध्यक्ष- सीता यादव, महामंत्री – प्रमोद यादव व मुकेश यादव , उपाध्यक्ष – विनोद यादव , अर्जुन यादव, मुन्ना यादव , राजेश यादव तथा सचिव- पप्पू यादव , अनिल यादव , संतोष यादव , सुभाष यादव , धर्मदेव यादव, अजय यादव बनाये गये है।

इस अवसर सपा के वरिष्ठ नेता राम नगीना यादव, नरसिंह यादव ,राजेन्द्र यादव ,कन्हैया यादव , बलिस्टर यादव, शिवपूजन यादव, दिवेश यादव ,गोलू यादव तथा रामायण यादव आदि लोग मौजूद रहें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !