Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकिसान पाठशाला में कृषि प्राविधिक सहायक ने किसानों को आधुनिक खेती के...

किसान पाठशाला में कृषि प्राविधिक सहायक ने किसानों को आधुनिक खेती के बारे दी विस्तृत जानकारी।

किसान पाठशाला में कृषि प्राविधिक सहायक ने किसानों को आधुनिक खेती के बारे में दी विस्तृत जानकारी।

ज़ामनिया – स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा खिदिरपुर में बुद्धवार को किसान पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सरकार द्वारा कृषि आधारित योजनाओं के व खेती के बारे में किसानों को विशेष जानकारी दी गयी।वही किसान पाठशाला कार्यक्रम में कृषि प्राविधिक सहायक नीरज तिवारी के द्वारा किसानों को जैविक खेती खाद परिष्करण उद्यान विभाग की योजनाएं, प्राकृतिक खेती, जिसमें जीवामृत पंचगव्य बीजा, मृत घन, गौ आधारित खेती के बारे में तथा किसानों को धान की फसल की सीधी बुवाई के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही बताया गया कि भारत की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर आश्रित है

भारतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनानें में भी कृषि का एक महत्वपूर्ण योगदान है | देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत करनें के लिए सरकार कृषि कार्यों में आने वाली असुविधाओं को दूर करनें के लिए समय-समय पर योजनायें संचालित करती रहती है, जिससे किसान इन योजनाओं के माध्यम से अपनी समस्याओं  खत्म कर अपनी आय में बृद्धि कर सके।

साथ ही प्राथमिक पाठशाला मंझरिया में प्राविधिक सहायक जितेंद्र यादव ने किसानों को पशुपालन और टीकाकरण सहित विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। जिस दौरान आरिफ खान शमसुद्दीन खान रामानंद यादव लालू यादव अजहर खान जरूर लाख खान आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !