Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकोतवाली अंतर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी रजदेपुर के भवन का अपर पुलिस महानिदेशक...

कोतवाली अंतर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी रजदेपुर के भवन का अपर पुलिस महानिदेशक ने किया उद्घाट

गाजीपुर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी महोदय द्वारा थाना कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी रजदेपुर के भवन,भोजनालय कक्ष तथा बाउंड्री वाल के निर्माण तथा नगर कोतवाली के नवनिर्मित मुख्य गेट का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की गरिमामय उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।

इसके बाद महोदय द्वारा नगर के संभ्रांत नागरिकों,व्यापार मंडल के लोगों के साथ मीटिंग की गई तथा उनसे उनकी समस्याओं को सुना गया और सुधार के लिए उनसे सुझाव भी लिया गया। महोदय द्वारा अपने संबोधन में वहां व्यापार मंडल से आए हुए लोगों से अपने अपने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा उनके साथ किसी भी तरह की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए जागरूक किया गया। महोदय द्वारा माफियाओं तथा अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर /ग्रामीण, सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद थे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !