जमानिया कस्बा स्थित बलुआ गंगा घाट पर श्रावण मास के चौथे सोमवार पर दुर दराज से जल भरने आए आस्था रहित कांवरियों के लिए हर साल की तरह इस साल भी मां गंगा उत्तर वाहिनी पुजा व सेवा समिति के तत्वावधान में भन्डारे का श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया ।

जिसमें मुख्यातिथी श्री वंशीधर गुप्ता जी के द्वारा मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर भन्डारे का शुभारंभ किया।

और अपने हाथों कांवरियों को प्रसाद (भोजन) वितरण किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष कमलचन्द्र बाबाजी व मौके पर जिला योजना समिति के सदस्य व सभासद सचिन वर्मा , रोहित शर्मा,राजा चौधरी, उमराव यादव, ईनाम राईन, अनिल कुमार,जयराम गुप्ता, वेंकटेश्वर जायसवाल, सोनू पटवा,सोनू गुप्ता,सागर वर्मा, गोविंद चौबे, आशुतोष वर्मा, सतीष वर्मा, हर्षित चौधरी,भोलू गुप्ता, सागर चौधरी,आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

