नन्दगंज के संकटमोचन मंदिर पर 108 बहनों ने भारत विकास परिषद मौनीबाबा शाखा के अध्यक्ष को बांधी राखी।
गाजीपुर -: संकटमोचन हनुमान मंदिर नन्दगंज में शिव चर्चा मंडल द्वारा अयोजित रक्षा बन्धन कार्यक्रम में 108 बहनों ने भारत विकास परिषद मौनीबाबा नंदगंज शाखा के अध्यक्ष सुजीत कुमार को पवित्र बंधन राखी बांधकर धर्म भाई बनाया।


क्षेत्र में ऐसा पहला कार्यक्रम हुआ, जहाँ सैकड़ो बहनों ने अपने भाई सुजीत कुमार के कलाई में राखी बांधने का साप्ताहिक कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के करीब हर गाँव व घर में सुजीत कुमार जाकर बहनों से राखी बंधवाकर बहनों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है।
इसके साथ ही ये बता भी रहे है कि अब बहनों को भाई के घर नही जाने की जरूरत है। बल्कि अब भाई बहन के घर पर राखी बंधवाने आएंगे। सुजीत कुमार ने बताया कि विगत वर्षों में मैं हरियाणा रहते हुए 5 हजार बहनों का भाई बनकर रिकॉर्ड हासिल कर चुका हूं। उसी पहल को अब गाजीपुर में भी बहनों से मिलकर इस रक्षा बंधन पर्व को मजबूत कर रहा हूं और जीवन भर बहनों की रक्षा करुंगा ।
इस कार्यक्रम में बहनों ने गीत गाकर तिलक लगाकर धर्म भाई सुजीत कुमार को राखी बांधी। इस अवसर पर शिवचर्चा मंडल की प्रमुख किरण त्रिपाठी , कुमकुम श्रीवास्तव , समाजसेवी पुनिता सिंह ‘खुशबू’ , उषा, मनोरमा, सावित्री सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रहीं।

