Thursday, September 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनपा अध्यक्ष द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करने के विरोध में अधिशासी...

नपा अध्यक्ष द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करने के विरोध में अधिशासी अधिकारी को सौपा गया पत्रक

जमानिया। नगर पालिका में मंगलवार को अधिशासी अधिकारी कार्यालय में नगर के सभासद सहित नगर के लोगों ने पांच सूत्रीय मांगो को लेकर पत्र सौंपते हुए जांच की मांग की है।

 


सभासद सहित नगर के लोगों ने पत्रक के माध्यम से यह आरोप लगाया कि नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारी को अपने निजी चार चक्का वाहन चालक के रूप में प्रयोग कर रहे है। इतना ही नहीं नगर पालिका के फंड से प्रतिदिन अपने निजी चार चक्का वाहन में डीजल भर कर निजी उपयोग में लिया जा रहा है। वही आरोप है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी को उनके मूल कार्य नगर पालिका के कार्य में लगाने व चार माह का वेतन नपा अध्यक्ष वसूली किया जाय‚ चार माह से नपा अध्यक्ष द्वारा अपने निजी वाहन में भराये जा रहे डिजल का दाम रिकवर करे वार्ड नम्बर 7 स्थित पुरानी नगर पालिका में बनाये गये लाईबरेरी को पुनः चालू करने‚ सीवरेज एवं जल निकासी नगरीय योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नापा को प्राप्त धन जिसका प्रशासक समय में आमंत्रित निविदा‚ जिसका फाइनेंशियल व टेक्निकल बीड खोला जा चुका है। तत्काल प्रभाव से कार्यादेश जारी कर नगर में विकास कार्य कराए जाने आदि से संबंधित पत्रक अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी को सौंपा। जानकारी के अनुसार नपा अध्यक्ष के विरूद्ध भाजपा के लेटर पैड पर पत्रक सौंपा गया है। जबकि नगर अध्यक्ष भाजपा के टिकट से ही विजयी हुए है। ऐसे में सवाल है कि भाजपा दो गुटों में कैसे बट गया। जिसमें से एक पक्ष नगर अध्यक्ष के साथ और दूसरा विपक्ष में सभासद अधिशासी अधिकारी के साथ खड़े है। वही
चेताया कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर नारायण दास चौरसिया‚ राधेश्याम उर्फ़ टुन्नू, राज चोधरी, राजेश चौधरी दिनेश कुमार,लाल बाबू चौधरी, विकास प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !