जमानिया तहसील छेत्र में नगर पालिका परिसद द्वारा लगवाया गया हैंडपंप राहगीरों के लिए मात्र नाम का रह गया है।जो की दस वर्षो से खराब पड़ा हुआ है । नगर क्षेत्र के लोगों ने बताया कि शिकायत करने के बाद भी नगरपालिका के सक्षम अधिकारियों द्वारा पानी की समस्या को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

और सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह हैंडपंप मुख्य तहसील छेत्र पर है वहीं अगर जमीनी हकीकत पर हम उतर के देखें तो बहुत सारी समस्या नजर आ जाएगी बहुत जगह लगे हुए हैंडपंप इंडिया मार्का खराब पड़े हुए हैं और महज एक शोपीस बनकर रह गए हैं । वही तहसील स्थित हैंडपंप खराब होने की वजह से और बिजली ना रहने पर पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते है ।
नगर वासियों का साफ तौर पर कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है । जिससे हम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । अब देखना होगा कि खबर चलने के बाद जिम्मेदार इस ओर ध्यान देते हैं या फिर ऐसे नगर क्षेत्र के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा

