Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबार एसोशिएसन अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की हत्या...

बार एसोशिएसन अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की हत्या एवं प्रताड़ना के विषय में सौप गया पत्रक

अधिवक्ताओं की हत्या एवं प्रताड़ना को लेकर बार एसोशिएसन के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंप पत्रक।

जमानिया- स्थानीय नगर स्थित तहसील परिसर में सोमवार को बार एसोशिएसन के अधिवक्ताओं की आवश्यक बैठक की गई। जिसमें अधिवक्ताओं की हत्या एवं प्रताड़ना के विषय में चर्चा की गई।

जिस दौरान बार एसोशिएसन के अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह यादव ने देवरिया व सुल्तानपुर सहित अन्य जिलों में हुई अधिवक्ता की हत्या और प्रताड़ना जैसी घटनाओं को लेकर चर्चा की और कहा कि अधिवक्ताओं के विरुद्ध लगातार अपराध हो रहे हैं, उत्तर प्रदेश प्रशासन जिसकी रोकथाम और अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।

और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग सरकार से लंबे समय से की जा रही है। इसके बावजूद सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा भी दिया जाए। अधिवक्ताओं ने चेताया कि यदि मांगों के ऊपर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य रहेंगे। जिसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी के पास पहुंचे और मांग से संबंधित पत्रक उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी को सौंपा।

इस अवसर पर सचिव अशोक कुमार सिंह‚ उदय नरायन सिंह‚ फैसल होदा‚ राजेश गुप्ता‚ सुरेन्द्र प्रसाद‚ काजी शकील‚ मोहम्मद इमरान‚ रामजी राय‚ बजरंगी यादव‚ कमल कान्त राय‚ सुनील यादव‚ घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !