Tuesday, July 14, 2026
Homeघटना-दुर्घटनावाराणसी गाजीपुर फोरलेन पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक...

वाराणसी गाजीपुर फोरलेन पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत।

वाराणसी गाजीपुर फोरलेन पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत।

नंदगंज-  वाराणसी गाजीपुर फोरलेन पर स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवसा हाइवे पर अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई । पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गाजीपुर भेज दिया।

फ़ोटो – मृतक गोपाल बिंद की फ़ोटो।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 7-30 बजे के करीब वाराणसी गाजीपुर हाइवे पर रेवसा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन के धक्के से कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर निवासी गोपाल बिंद 45 वर्ष पुत्र स्व. भिख्खू बिन्द प्रतिदिन की भाँति अपनी बाइक से वाराणसी फूल माला लेने जा रहा था। रेवसा गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया।

जिससे वह गिर कर बुरी तरह से घायल हो गया। बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। राहगीरों के सूचना पर पहुंची नंदगंज पुलिस ने घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मर्चरी हाउस में रखकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया ।

वाट्सएप पर मृतक की फोटो देखकर उसकी बहन तथा परिजन नंदगंज थाना में आकर शिनाख्त किया। मृतक गोपाल बिन्द फुल्लनपुर में फूल माला की दुकान है। इसी लिये वह प्रतिदिन सुबह बाइक से फूल लेने वाराणसी जाता था। मृतक के एक लड़का पवन बिन्द और एक लड़की प्रीति है । पत्नी रुदली देवी एवं बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है ।

मृतक का भांजा वीरेंद्र कुमार ने थाने में अज्ञात वाहन के धक्का मारने से गोपाल की मौत होने की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके धक्का मारने वाले अज्ञात वाहन की छानबीन की जा रही है। फोरलेन पर हो रही दुर्घटना में अंकुश नहीं लग रहा है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !