Tuesday, July 14, 2026
Homeघटना-दुर्घटनासड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रिफर

सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रिफर

जमानिया। किशुनीपुर गांव से पास रविवार शाम करीब 3 बजे सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के द्वारा लोगों ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया।

 


जानकारी के अनुसार धरममरपुर गांव निवासी विपिन यादव (26) अपने बुआ के यहां से वापस अपने घर जा रहा था। इसी बीच किशनपुर गांव के पास आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के उपरांत सामने से आ रही मोटरसाइकिल से जा टकरा । जिसमें वह मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गाजीपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में डॉ अमित चौरसिया ने बताया कि घायल युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिस कारण से उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया है।

 

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !