Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनिरंतर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर , तटवर्ती इलाकों के लोगों की...

निरंतर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर , तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंताएं बढ़ी

गाजीपुर।गंगा नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे लगातार वृद्धि होने के वजह तटवर्ती क्षेत्रीय लोगो की चिंताएं बढ़ गई है ।वही सुबह कल 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा नदी के जल का बढ़ाव जारी था , वही दोपहर बाद वह रफ्तार 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे लगातार तक पूरी रात तक वृद्धि दर्ज की गई ।

आज सुबह 7 बजे से गंगा के जलस्तर में 1 सेंटीमीटर की कमी आयी है और पुनः यह 3 सेंटीमीटर प्रतिघंटे गंगा की जलस्तर पर पहुंच गया है । आज सुबह 12 बजे गंगा की जलस्तर वृद्धि 57.990 मीटर तक पहुंच चुका है ।

बता दे कि गाजीपुर में गंगा का सामान्य जल स्तर 59.906 मीटर है , जबकि 61.550 मीटर चेतावनी बिंदु बनाया गया है ।

ऐसे में आज भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं , जबकि जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैदी बनाए हुए हैं ।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !