Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहेतिमपुर में 15 वर्षो से जर्जर बदहाल सम्पर्क मार्ग ग्रामीणों के लिए...

हेतिमपुर में 15 वर्षो से जर्जर बदहाल सम्पर्क मार्ग ग्रामीणों के लिए बना नासूर।

हेतिमपुर में 15 वर्षो से जर्जर बदहाल सम्पर्क मार्ग ग्रामीणों के लिए बना नासूर।

जमानियां / गाजीपुर- ब्लाक क्षेत्र के ग्राम हेतिमपुर को एन एच 24 से बीचों-बीच जोड़ने वाली मार्ग अत्यन्त ही जर्जर व गढ्ढों में तब्दील हो गया है। जिससे यहाँ के लोगों का आवागमन को लेकर काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

फ़ोटो – जमानियां नगर स्थित ग्राम हेतिमपुर में जर्जर मार्ग की फ़ोटो।

जानकारी के अनुसार 15 वर्षो से इस मार्ग का मरम्मत कार्य नहीं होने से लोग ठोकर खाने को मजबूर हो गये है। ग्राम प्रधान सहित आला अधिकारियों की उपेक्षा से इस मार्ग पर चलना अत्यन्त ही दुश्कर हो गया है। इस मार्ग के मरम्मत के नाम सिर्फ खानापूर्ती की जा रही है।

यह मार्ग एन एच 24 से हेतिमपुर गांव होते हुए बरेसर- दिलदारनगर नहर मार्ग को जोड़ती है जिससे दर्जनों गाँव के लोगों के लिए आवागमन का अति महत्वपूर्ण मार्ग हो गया है। गढ्ढों में तब्दील इस मार्ग पर निजी विद्यालय होने के कारण बच्चों को आने जाने में जोखिम का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान व बीडीसी से गुहार लगायी गयी। लेकिन इस मार्ग का मरम्मत आज तक नहीं हो पाया।

वही ग्रामीण रतन कुमार, मुंशी बिंद, विमल बिंद, बिरेंदर बिंद ने बताया कि इस मार्ग का हालत खराब होने से बारिश के समय गुजरना जोखिम को दावत देने के बराबर हो जाता है। हम लोगों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका।

मार्ग ऊबड़-खाबड़ होने के साथ ही साथ बड़े-बड़े गढ्ढे में तब्दील हो चुका है। जिससे इस मार्ग पर चलना काफी दूभर हो गया है। इस सम्बन्ध में विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि इस मार्ग के नवनिर्माण हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही मार्ग पर काम लग जायेगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !