Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगाज़ीपुर स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई...

गाज़ीपुर स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई गई ।

गाज़ीपुर स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई गई ।

गाज़ीपुर- नगर के स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय की सूचनानुसार महाविद्यालय में स्नातक कला तथा वाणिज्य संकाय के प्रथम सेमेस्टर और एमए – हिंदी, राजनीति शास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, व सैन्यविज्ञान प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 दिन सोमवार तक के लिए बढ़ाई गई है।एमकाम में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा की तिथि अगस्त माह के द्वितीय सप्ताह में निर्धारित की जाएगी इसके लिए छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट पर सूचना प्राप्त कर सकते हैं।
प्रो. राय ने बताया कि उक्त समस्त कक्षाओं सेमेस्टर/ में प्रवेश का कार्य जून महीने से ही चल रहा है।

विद्यालय में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र महाविद्यालय की वेबसाइट www. sspgc.ac.in पर रजिस्ट्रेसन हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस रेजिस्ट्रेसन फॉर्म की प्रिंट कापी के साथ महाविद्यालय से आवेदनपत्र प्राप्त कर समस्त संलग्नकों के साथ छात्र प्रवेश समिति के समक्ष काउंसिलिंग हेतु प्रस्तुत हो सकते हैं।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !