Tuesday, September 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाज़मानिया गंगा नदी में कूदकर युवती ने की आत्म हत्या, मछुवारों ने...

ज़मानिया गंगा नदी में कूदकर युवती ने की आत्म हत्या, मछुवारों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को पानी से बाहर निकाला।

ज़मानिया गंगा नदी में कूदकर युवती ने की आत्म हत्या, मछुवारों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को पानी से बाहर निकाला।

ज़मानिया – स्थानीय नगर स्थित गंगा नदी में सोमवार को करीब 2 बज़े एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर मामले की जानकारी में जुट गयी।

फ़ोटो- ज़मानिया नगर के पक्का पुल से कूदने के बाद गंगा नदी से मछुवारों द्वारा निकला गया युवती का शव।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि युवती ने ज़मानिया धरम्मरपुर पक्का पुल से कूदकर अपनी जान दे दी संयोग से वहीं मछली पकड़ रहे मछुवारों ने युवती ने ज़मानिया  पक्का पुल से नदी में छलांग लगाते हुए देख लिया।

और उसकी जान बचाने के लिए नदी में कूद पड़े बड़ी मसक्कत के बाद मछुवारों ने जाल फेंक कर युवती को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी वहीं युवती को मछुवारों ने लोगों की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहाँ चिकित्सा परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।

समाचार भेजें जाने तक युवती की पहेचान नही हो पायी है वह कहाँ की रहने वाली हैं और उसने यह क़दम क्यों उठाया इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है। वही स्थानीय पुलिस द्वारा युवती के शव को कब्जे में उसी पहेचान करने में जुट गयी है।

इस बाबत कोतवाली प्रभारी पूछे जाने पर बताया की गंगा नदी से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया है लेकिन अभी तक उसकी पहेचान नहीं हुई हैं।

 

 

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !