Tuesday, July 14, 2026
Homeखेल-कूदद्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के तीरंदाज रोहित कुमार द्वारा लिमरिक आयरलैंड में यूथ...

द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के तीरंदाज रोहित कुमार द्वारा लिमरिक आयरलैंड में यूथ वर्ल्ड कप खेलकर वापस आने पर किया गया स्वागत।

द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के तीरंदाज रोहित कुमार द्वारा लिमरिक आयरलैंड में यूथ वर्ल्ड कप खेलकर वापस आने पर किया गया स्वागत।

जमानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय नगर क्षेत्र द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी, हेतिमपुर में मंगलवार को संघ के सचिव की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

फ़ोटो – जमानिया द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी लिमरिक ,आयरलैंड से यूथ वर्ल्ड कप खेलकर वापस आने पर तीरंदाज रोहित कुमार के साथ द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के सचिव नंदू दुबे ।

जिस दौरान अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज व मुख्य कोच सतीश दुबे ने बताया कि रोहित आयरलैंड से पहले सिंगापुर में भी एशिया कप्मे भारतीय दल के हिस्सा रह चुके है जो की जून महीने में आयोजित हुआ था।

कार्यक्रम में लिमरिक ,आयरलैंड से यूथ वर्ल्ड कप खेलकर वापस आने पर तीरंदाज रोहित कुमार का नंदू दुबे ,सचिव (गाजीपुर तीरंदाजी संघ) व द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के बच्चों द्वारा सहयोग विजेता तीरंदाज खिलाड़ी रोहित कुमार का माला पहनाकर स्वागत किया।

जिस दौरान मो. इमरान, रोहित सिंह, प्रदीप कुमार, संदीप सिंह, आशुतोष, अमन, अंजलि कुमारी खुशी श्रीवास्तव, विराट मौर्या, युवराज सिंह, अंश सिंह , शिवम्, व्यासमुनि आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।
 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !