Saturday, July 11, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस

जमानिया उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस

जमानिया /ज़मानियां थाना कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में राजस्व संबंधित समस्याओं से संबंधित करीब 2 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये।

 

जानकारी के अनुसार शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी डा0 हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के दूर दराज से आये फरियादियों द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी डा0 हर्षिता तिवारी ने बताया कि फरियादियों द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर 2 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिसमें राजस्व संबंधित 2 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया । इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डॉ0 हर्षिता तिवारीके नेतृत्व में, कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह, क्राइम स्पेक्टर दिग्विजय नाथ तिवारी सहित सम्बंधित विभिन्न विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !