नन्दगंज में भाविप की महिला सदस्यों ने गंगादास आश्रम में की साफ-सफाई और चाड़ीपुर चण्डिका धाम पर लगाया पौधा।
नन्दगंज – भारत विकास परिषद मौनी बाबा, नन्दगंज के महिला प्रकल्प के सदस्यों ने शाखाध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में रविवार को धार्मिक स्थल साफ- सफाई और पौधरोपण करके जनमानस को एक सन्देश दिया कि महिला भी किसी से कम नहीं है। बस किसी द्वारा आगे आने की प्रेरणा मिलनी चाहिए।

भारत विकास परिषद की सदस्या और शाखाध्यक्ष सुजीत कुमार की पत्नी पुनिता सिंह ‘खुशबू’ ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को स्वच्छ भारत के तहत साफ सुथरा बनाने की मुहिम चलाई तो देश के सभी समाज सेवी संस्थाएं इस मुहिम का हिस्सा बनी। इसी मुहिम में भारत विकास परिषद मौनीबाबा, नंदगंज ने भी सरकार के इस अभियान का साथ देकर अपना योगदान दिया है।
इस कड़ी में रविवार को शाम बयेपुर देवकली में श्रीगंगादास बाबा की समाधि स्थल पर भाविप की दर्जनों महिला सदस्यों द्वारा झाड़ू पोछा , खिड़की शीशा आदि की साफ सफाई किया गया। महिला सदस्यों ने सफाई एवं गंगादास बाबा के समाधि स्थल का दर्शन करने के बाद वापसी में चाड़ीपुर गांव स्थित माँ चंडिकाधाम मन्दिर परिसर में नीम का पौधा लगाया ।
इस मौके पर परिषद के सह-प्रमुख सदस्यता प्रकल्प छोटू सिंह , अजय कुमार , मकनू सिंह, आलोक कुमार, बहन उपमा , इन्द्रबाला , पूजा कुमारी सहित काफी संख्या में परिषद् की महिलाएं उपस्थित रही।

