Monday, July 13, 2026
Homeघटना-दुर्घटनारामपुरमाँझा थाना क्षेत्र के गरथौली गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला...

रामपुरमाँझा थाना क्षेत्र के गरथौली गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव।

रामपुरमाँझा थाना क्षेत्र के गरथौली गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव।

नंदगज – रामपुरमाँझा थाना क्षेत्र के गरथौली गांव के समीप मंगलवार को सुबह किसी ट्रेन के चपेट में आने से रेलवे लाइन के बीच में लगभग 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ की क्षत-विक्षत शव मिला है । सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुटी है।जानकारी के अनुसार औडिहार गाजीपुर रेलखंड पर बासूचक हाल्ट और नंदगंज रेलवे स्टेशन के बीच गरथौली गांव के समीप सोमवार की रात में किसी ट्रेन के चपेट में आने से कटकर एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का क्षत विक्षत शव रेलवे लाइन के बीच में पड़ा था। इसकी जानकारी मंगलवार को सुबह लोगो को हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी ।

मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया । लेकिन सफलता नहीं मिली।रामपुरमाँझा थाना के थानाध्यक्ष सन्तोष राय ने बताया कि मृतक एक चेकदार लुंगी पहने हुए है । मृतक की फ़ोटो सोशल मीडिया व वाट्सअप ग्रुप में डालकर शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है । जानकारी होने पर थाना मोबाइल न० 94 54 40 34 67 पर सूचना देने की अपील की है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !