Saturday, July 11, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरग्रामीण सफाई कर्मियों ने सात सूत्रीय मांगो को लेकर तहसीलदार को दिया...

ग्रामीण सफाई कर्मियों ने सात सूत्रीय मांगो को लेकर तहसीलदार को दिया पत्रक

ज़ामनिया पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी लम्बित सात सूत्रीय मांग के निराकरण हेतु निकली पद यात्रा।

जमानियाँ / गाजीपुर- स्थानीय ब्लाक मुख्यालय से शुक्रवार को पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष रोशन लाल के नेतृत्व में अपनी लम्बित सात सूत्रीय मांग के निराकरण हेतु पद यात्रा करते तहसील पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक तहसीलदार रामजी को सौपा।

ब्लाक अध्यक्ष जमानियाँ विनोद कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश लागातार उन्नति और नई ऊचाईयों को छू रहा है, ऐसी स्थिति में सभी कर्मचारी बड़ी उम्मीद की नजर से देख रहे हैं। करीब 1 लाख से अधिक पंचायती राज विभाग में ग्रामीण सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। जिनकी लम्बे समय से 07 सूत्रीय मांगे विचाराधीन हैं, जिनका निराकरण करना अति आवश्यक है। जिससे कर्मचारियों का भला हो सके।

सात सूत्रीय मांग-

1.पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनायी जाए।

2. पंचायत राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए।
3. सफाई कर्मचारियों को 1800 ग्रेड-पे के स्थान पर 1900 ग्रेड-पे दिया जाये।
4. माह – जून 2023 में ग्राम पंचायत अधिकारी होने वाली चयन प्रक्रिया में 20 प्रतिशत।
पदोन्नति हेतु पद सुरक्षित कर चयन प्रक्रिया किया जाये।
5. पंचायत राज विभाग में कार्य कार्यरत सफाई कर्मचारियों का पदनाम पंचायत सेवक किया जाये।
6. प्रधान के नियंत्रण से मुक्त किया जाये।
7. पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किया जाए

उक्त मौके पर प्रदेश मंत्री गुड्डू विन्द, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष रेवतीपुर शंकर वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष भदौरा राम सिंहासन, ब्लाक मंत्री जमानियाँ राजेश कुशवाहा, ब्लाक मंत्री रेवतीपुर राकेश कुमार राय, ब्लाक मंत्री भदौरा शैलेन्द्र राम, अक्षय कुशवाहा, रामविलास, नवनीत सहित सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !