ज़मानिया बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं के ऊपर प्राणघातक हमले को लेकर बैठक में की गई चर्चा।
जमानिया- बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार को एक आपात बैठक आहूत की गई। जिसमें प्रदेश में आये दिन हो रहें अधिवक्ताओं के ऊपर प्राणघातक हमले को लेकर चर्चा की गई और राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक तहसीलदार को सौंपा।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे बार एसोसिएशनक अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह ने कहा कि मेरठ में महिला अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है, लखनऊ कोर्ट में गोलीबारी की घटना दोनो की हम अधिवक्तागण घोर निंदा करते है। प्रदेश में आये दिन हो रहें अधिवक्ताओं की हत्या व उत्पीड़न पर प्रदेश सरकार व कानून व्यवस्था के विरुद्ध काफी रोष प्रकट करते हुए कहा कि इसमें बहुत अधिक सुधार की जरूरत है और जमानिया बार एसोसिएशन इस प्रकार की घटनाओं पर त्वरित रोक लगाने सहित दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करता है। जिसका अधिवक्ता में करतल ध्वनि से समर्थन किया। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार रामजी को सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी भी की। इस अवसर पर उमाकांत द्वीवेदी‚ प्रेम शंकर तिवारी‚ पंकज तिवारी‚ अशोक यादव‚ फैसल होदा‚ सुरेन्द्र प्रसाद‚ काजी शकील‚ मोहम्मद इमरान‚ बरजंगी यादव‚ उदय नारायण सिंह‚ मेराज हसन‚ कमलकान्त राय‚ अरविंद राय‚ रामजी राम आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे। संचालन सचिव अशोक कुमार सिंह ने द्वारा किया गया।

