जमानियाँ / स्थानीय नगर क्षेत्र के नवनिर्वाचित नगर पालिक नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता जी को ज्ञानशिखा टाइम्स गाजीपुर कुंडेसर के संवादाता संतोष कुमार गुप्ता जी द्वारा उनके आवास पर जाकर अपने सहयोगी के साथ सम्मानित किया गया, और उन्होंने उनको बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

वही जयप्रकाश गुप्ता जी द्वारा बताया गया कि मेरा मुख्य उद्देश्य नगर का विकास और अनुशासन ही रहेगा। और मैं हमेशा यही चाहूंगा कि नगर क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को नगरपालिका कर्मचारियों नगर पालिका सभासद और मेरे द्वारा किसी प्रकार की समस्याओं से परेशान ना होना पड़े। और कोई भी समस्या ग्रस्त व्यक्ति मुझसे कभी भी आकर अपनी समस्या के एवज में मिल सकता। मैं नगर क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को यह विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि जनता की समस्या को न्याय पूर्ण रूप से मैं सुलझाने का प्रयास करता था और करता रहूंगा ।

