दिल्ली पुलिस ने रविवार को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों, आयोजकों और उनके समर्थकों पर दंगा करने और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में एफ़आईआर दर्ज कर लिया हैं।

और जिन लोगों पर एफ़आईआर हुई है उनमें बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट भी शामिल हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ये एफ़आईआर भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149, 186, 188, 332, 353 और पीडीपीपी एक्ट की धारा 3 के तहत दर्ज की गई है.
रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे कुश्ती खिलाड़ियों को धरना स्थल से हटा दिया गया. ये खिलाड़ी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ धरना दे रहे थे.
पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर अलग-अलग स्थानों पर रखा है. पहलवानों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें सड़क पर घसीटा गया.

