ज़मानिया पाण्डेय मोड़ के समीप नेशनल हाईवे 24 पर महिंद्रा पिकप और मोटर साइकिल की टक्कर में दो युवक गम्भीर रूप से घायल।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित पाण्डेय मोड़ के समीप बृहस्पतिवार को साम को 4 बज़े के करीब नेशनल हाईवे 24 पर महिंद्रा पिकप और मोटर साइकिल आमने सामने की टक्कर में दो युवक गम्भीर रूप से घायल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहिद खान उम्र 26 वर्ष निवासी खिज़ीरपुर व इमरान उम्र 30 वर्ष मोटर साइकिल से ज़ामनिया तहसील की तरफ आ रहे थे कि पाण्डेय मोड़ के समीप नेशनल हाईवे 24 पर महिंद्रा पिकप और मोटर साइकिल आमने सामने की टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये।
जिस घटना में दोनों घायलों को 112 नम्बर की पुलिस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ज़मानिया ईलाज के लिए लाया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक ईलाज किया गया दोनों हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ज़िला चिकित्सालय भेज दिया गया।

