Tuesday, July 7, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरलोक तंत्र के रक्षक सेनानी की लंबी बीमारी के बाद हुआ देहान्त

लोक तंत्र के रक्षक सेनानी की लंबी बीमारी के बाद हुआ देहान्त

जमानियां। दिलदार नगर बाजार निवासी लोक तंत्र रक्षक सेनानी की लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। सोमवार को नगर कस्बा स्थानीय क्षेत्र के शमशान घाट पर पुलिस कर्मियों द्वारा अंतिम सलामी दी गई।

 

जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रथा को भी पूर्ण किया गया बताया जा रहा है। की दिलदार नगर बाजार निवासी लोक तंत्र के रक्षक सेनानी रमाशंकर जयसवाल की 72 वर्ष की लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया । शमशान घाट पर पहुंचकर रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक सुनीता सिंह, दिलदार नगर आदर्श नगर पंचायत के चेयरमैन अविनाश जयसवाल, नगर पालिका परिषद जमानियां के चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिनेश अकेला, पूर्व चेयरमैन दिनेश प्रधान, रामेश्वर कुशवाह, अनिल कुमार गुप्ता, तारकेश्वर वर्मा, लोकतंत्र र्रक्षक सेनानी के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण राय, के साथ उपजिला मजिस्ट्रेट हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य, दिग्विजय कुमार तिवारी, परमानंद दुबे, अखिलेश कुमार, राजू पांडेय सहित काफी संख्या में शमशान घाट पर अंतिम संस्कार मे शामिल रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !