Tuesday, July 7, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअधिशासी अभियंता के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

जमानिया। नगर के चांदपुर नई बस्ती सहित बरूईन गांव में अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में सोमवार को विजिलेंस टीम के साथ सघन चेकिंग चलाया गया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच रहा।

चेकिंग अभियान के दौरान मीटर से बाईपास करके बिजली का उपयोग करने वाले सात लोगो को पकड़ा गया। और सभी लोगो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभियान में ज्यादातर कार्रवाई उनके उपर हुई है जो बाईपास करके एसी का प्रयोग कर रहे है और घरेलू संयोजन लेकर विद्युत का कर्मसियल प्रयोग कर रहे है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि जो उपभोक्ता अभी तक कनेक्शन नहीं लिए है वो अपना कनेक्शन झटपट पोर्टल की सहायता करा एल लें अन्यथा पकडे जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने चेताया कि विद्‍युत की चोरी न करें। इस अवसर पर जेई इंद्रजीत पटेल‚ विजिलेंस जेई पंकज चौहान‚ विजिलेंस इंस्पेक्टर धनंजय यादव‚ लाइनमैन‚ मुन्ना प्रसाद‚ गोपाल‚ विक्की‚ जन्नत आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !