दिलदारनगर मेला बारी स्थित काली मंदिर के पास कई दिनों से बैठा सांप बना कौतूहल का विषय, श्रद्धालुओं के द्वारा किया जा रहा पूजा पाठ

सेवराई तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर के पशु मेला के पास रेलवे लाइन किनारे स्थित माँ काली मंदिर में एक सांप पिछले तीन दिनों से दीवार के किनारे बैठा हुआ है। सांप को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग रहा है। लोगों का कहना है कि यह सांप यहां कई दिन से बैठा हुआ है जिसे भगाने के वावजूद भी नहीं भाग रहा है। सांप को देखने के लिए आने जाने वालों लोगो की भीड़ जुट रही है। हैरत की बात यह है की जब लोग उसे छू रहे हैं तभी भी वह सांप कुछ नहीं कर रहा है। जिससे लोगों के मन में उसके प्रति आस्था का सद्भाव बना हुआ है। वहीं आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु महिलाओं द्वारा सांप की पूजा अर्चना करते हुए प्रसाद चढ़ाया जा रहा है कई महिलाओं के द्वारा उसे पीने के लिए दूध और चढ़ावे में रुपए भी चढ़ाए जा रहे हैं। दीवाल के पास बैठा सर्प सभी लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गया है।

