Friday, July 3, 2026
Homeक्राइम57 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या

57 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या

गाज़ीपुर जनपद के थाना दिलदारनगर क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को सुबह सूचना के अनुसार वृद्ध व्यक्ति हरेंद्र बिंद पुत्र घूरा बिंद निवासी मिर्चा थाना दिलदारनगर उम्र करीब 57 वर्ष की खेत में बने मिट्टी के मकान मे धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है,

 

इस घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को दी, सूचना से अवगत कराते हुए घटनास्थल को सुरक्षित सील किया और विभागीय अधिकारी जांच में जुट गए पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए , प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर को निशानदेही पर घटना में संलिप्त अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !