Friday, July 3, 2026
Homeखेल-कूदद्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का हुआ...

द्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

ज़मानिया के द्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन।

जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित द्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । यह प्रशिक्षण दिनांक 13/5/23 से 15/5/23 तक  जिसमें भारतीय खेल प्राधिकरण ,रायपुर छत्तीसगढ़ से आए हुए तीरंदाजों ने प्रतिभाग किया और प्रशिक्षण भी प्राप्त किया ।

कंपाउंड इवेंट के तीरंदाज सोम कंसारे, अर्क महोबिया तथा आरसी यादव व रिकर्वे स्पर्धा में अमीषा चौरसिया ने भाग लेते हुए विशेष प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया। बताया जा रहा है कि तीरंदाजों के पास लगभग 3 लाख के धनुष थे‚ जिनका प्रयोग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हमेसा होता है।

वही तीरंदाजी प्रशिक्षण में सौरभ, शिवम, राकेश, आशीष, अमीषा,अरुणपाल, निशांत, रंजित इत्यादि खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर, कोलकाता, बोलपुर, जलपाईगुड़ी, हजारीबाग इत्यादि स्थानों पर अभ्यासरत हैं। तीरंदाजी और खेल की बारीकियों का सही परख होने से ही सफलता सुनिश्चित और सुगम हो जाती है।

वही क्षेत्र के साथ साथ पूर्वांचल में तीरंदाजी के खेल की लोकप्रियता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजो व मुख्य कोच सतीश दुबे ने बताया की तीरंदाज़ी खेल अपने आप में बहुत ही महंगा है ।और ग्रामीण क्षेत्र में इसे कराना बहुत ही मुश्किल कार्य है ।फिर भी स्थानीय लोगो में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर इस खेल के प्रति इतना उत्साह देखने को मिल रहा है।

मैं भी चाहता हूं कि अपने क्षेत्र के बच्चे अनेक प्रकार से इस स्पर्धा के माध्यम से द्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र का नाम रोशन करें। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मोहम्मद इमरान ,चंद्रप्रकास ,प्रदीप, नमिता, खुशी तथा स्थानीय कोच कमल किशोर व अन्य लोग भी वहा उपस्थित थे।

 

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !