Friday, July 3, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाजमानियां-लहुआर मार्ग पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के आमने सामने की ...

जमानियां-लहुआर मार्ग पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के आमने सामने की  टक्कर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत।

जमानियां-लहुआर मार्ग पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के आमने सामने की  टक्कर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत।

ज़मानिया / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लहुआर जमानियां मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के धक्के से मोटर साइकिल की जोरदार टक्कर में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत।

फ़ोटोजमानियां-लहुआर मार्ग पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के आमने सामने की  टक्कर में  क्षतिग्रस्त वाहन और लगी ग्रामीणों की भीड़।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लहुआर जमानियां मार्ग पर  तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के धक्के से मोटर साइकिल की जोरदार टक्कर में रियाजुद्दीन उम्र करीब 29 वर्ष निवासी उमरगंज थाना कोतवाली जमानियां गम्भीर रूप से जख्मी वहीं मोटर साईकिल पर पिछे बैठा मोहम्मद सगीर उम्र करीब 70 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई ।

घायल रियाजुद्दीन मोटर साईकिल चला रहा था मृतक चचेरा नाती है। वही घटना के तुरंत बाद चार पहिया वाहन चालक मय वाहन भागने लगा ,मगर ग्रामीणों ने दौडाकर दबोच लिया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड इकठ्ठा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी पोतन बेगम सहित अन्य परिजनों में कोहराम मच गया।

स वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज वाहन को कब्जे में ले लिया । घायल को पुलिस ने परिजनों की सहायता से नजदीकी अस्पताल ले गई ,जहाँ हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया । जहां घायल की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है।

फ़ोटो- जमानियां-लहुआर मार्ग पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के आमने सामने की  टक्कर में  मोहम्मद सगीर की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।

हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने थाने में चालक के खिलाफ तहरीर दी है,जिसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामलें की छानबीन में जुट गई है। मृतक के पुत्र अब्दुल ने बताया कि उसके पिता बहोरा गाँव से शादी का निमंत्रण देकर अपने चचेरे नाती के साथ बाईक से घर लौट रहे थे, कि गाँव से कुछ कदम दूरी पर ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से सामने जोरदार टक्कर मार दी।

जिसके चलते बाईक पर सवार दोनों सडक पर गिर गये जिसके कारण गम्भीर चोट लगने से मोहम्मद सागीर की मौके पर ही मौत हो ग ई,जबकि बाइक चालक रियाजुद्दीन गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों के मुताबिक मृतक गाँव पर रहकर किसी तरह परिवार चलाते चथे,जबकि उसके तीनों पुत्र भी किसी तरह प्राइवेट काम कर परिवार में हाथ बटाते है।

इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा गया है,जबकि वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !