ताडीघाट के शहीद उपवन में शहीद मेंजर विकास सिंह की पुण्यतिथि पर अर्पित की गयी श्रद्धांजलि।
ज़मानिया- ताडीघाट गाँव स्थित शहीद उपवन में आज शुक्रवार को शहीद मेंजर विकास सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनायी गयी कार्यक्रम का शुभारम्भ सुहवल थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अपने लाल के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को सलाम किया।

इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि यह जनपद सैनिक बहुल है,यहां की धरती को सलाम करता हूं जिसने ऐसे बहादुर जवान दिए। उन्होंने कहा कि आज हमें फक्र हो रहा है कि ऐसे बहादुर जवान जिसने विपरीत परिस्थितियों एवं दुर्गम क्षेत्र में रहते हुए देश की मातृ भूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया ,कहा कि जरूरत है उनके नक्शेकदम पर चलने का
वहीं मेजर विकास सिंह की पत्नी आंचल सिंह ने अपने पति के शहादत पर बोलते हुए कहा उसे फक्र है कि मेरे पति ने देश सेवा करते हुए मातृ भूमि के लिए विषम परिस्थितियों में प्राण न्यौछावर किया।मालूम हो कि 14 अप्रैल 2019 को ताडीघाट निवासी मेजर विकास सिंह कश्मीर के कुपवाडा में 57 आर आर बटालियन में तैनात थे रात्रि को माछिल सेक्टर में सर्वेक्षण के दौरान एंम्बुश लगाते समय पैर फिसलने के चलते वह गहरे खाईं चले गये।
जिसके कारण गंभीर रूप से वह जख्मी हो गये जहाँ सेना के कमांड अस्पताल में उनका इलाज के दौरान निधन हो गया,ग्रामीणों ने बताया कि मेजर विकास सिंह परिवार से भी ज्यादा प्रेम अपने साथ सेना में कार्यरत जवानों के साथ करते थे ,वह विपरित परिस्थितियों में होने के बावजूद जान जोखिम में डालकर जवान मातृ भूमी की रक्षा करते थे।उनके नक्शे कदम पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर मेजर विकास सिंह की पुत्री बृद्धि सिंह, देवेंद्र सिंह,अनुराग सिंह,अभुनव सिंह,योगी हर्ष सिंह,जेपी कुश्वाहा,अरविन्द राय,मनीष,विवेक सिंह, राधेश्याम कुश्वाहा, शिवप्रकाश राय ,विजय बहादुर, सुखबीर सिंह, संतोष सिंह, कमलेश सिंह टून्ना आदि मौजूद रहे।

