Thursday, July 2, 2026
Homeघटना-दुर्घटनामामूली विवाद को लेकर मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, पुत्र ने...

मामूली विवाद को लेकर मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, पुत्र ने कई लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।

मामूली विवाद को लेकर मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, पुत्र ने कई लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।

ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र के कालूपुर में विगत  मंगलवार की रात्रि को कुत्ते के मारने को लेकर हुए मारपीट के दौरान घायल 55 वर्षीय व्यक्ति की वारणसी में ईलाज के दौरान मौत हो गयी।

फ़ोटो- सुहवल थाना क्षेत्र कालूपुर मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत के बाद रोती बिलखती महिलाएं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुहवल थाना क्षेत्र कालूपुर निवासी पप्पू उर्फ जनमेजर यादव 55 वर्ष शुक्रवार की‌ शाम वाराणसी में‌ इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया है। इस मामलें में मृतक के पुत्र ने गाँव के ही कई लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया,जबकि गाँव में घटना के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं मौत की सूचना मिलते ही सभी आरोपी गाँव छोडकर फरार हो गये है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। मृत अधेड के पुत्र बंटी यादव ने बताया कि इसके पिता बीते मंगलवार की शाम गंगा स्नान कर अकेले घर आ रहे थे।

कि गाँव के समीप डीह बाबा के समीप राधेश्याम का कुत्ता भोकनें लगा जिस पर उसके पिता ने कुत्ते को डंडे से मार दिया। यह देख राधेश्याम का पुत्र गोविन्द लाठी लेकर मौके पर घमक पडा,व गाली गलौज करने लगा,जिसपर उसके पिता ने ऐसा कहने से मना किया तो विपक्षी अपने परिवार के कई सदस्यों समेत ईंट पत्थर व डंडासे जमकर मारपीट कर घायल कर दिया।

जिसके बाद अस्पताल ले गये।। जहां हालत गंम्भीर देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया, जिनका आज शाम इलाज के दौरान मौत हो गया। इस संम्बध थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !