Thursday, July 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनवागत चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवतीपुर...

नवागत चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवतीपुर का औचक निरीक्षण।

नवागत चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवतीपुर का औचक निरीक्षण।

ज़मानिया / गाज़ीपुर- नवागत चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी डाक्टर आशीष राय ने‌ शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवतीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। जिसके चलते कर्मियों में अफरातफरी मच गई।

फ़ोटो-  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवतीपुर का औचक निरीक्षण नवागत चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी डाक्टर आशीष राय।

निरीक्षण के दौरान पांच कर्मी अनुपस्थित मिले जिन्हें उन्होंने तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही उनका वेतन रोकने के लिए सीएमओ को पत्र प्रेषित कर दिया है।चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी डाक्टर आशीष राय ने बताया मातहतों को चेताया कि समय से ड्यूटी न आने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्यवाई की जायेगी।

कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को समय से बेहतर चिकित्सकीय सुविधा एवं योजनाओं का लाभ मिले इसकी जिम्मेदारी सबकी है।इसके पूर्व उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया जिसमें दो वार्ड ब्वाय राकेश व शुभम,दो स्टाफ नर्स शशि सिंह व भागमनी एवं डेंटल हाइजनिस्ट अनुपस्थित मिलने पर उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

उन्होनें सभी पांच लोगों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को‌ कहा है। इसके बाद वह प्रसव कक्ष, ओपीडी, इमरजेंसी, कोविड, टीकाकरण, वार्ड,कार्यालय, सहित पूरे परिसर का बारिकी से निरीक्षण किया  कूडा प्रबंधन के बारे में जानकारी ली इसके बाद उन्होंने सभी कर्मचारियों संग सभागार में समीक्षा बैठक कर ,टीकाकरण, प्रसव, बंध्याकरण के संम्बध में विस्तार से जानकारी ली कहा कि मिले लक्ष्य को हमें हर हाल में हासिंल करना है।

साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धित जो भी सरकार की योजनाएं संचालित है उसका लाभ मरीजों तक मिलना चाहिए इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।इस दौरान उन्होंने परिसर में व्याप्त गंदगियों की साफ सफाई पर जोर दिया ।साथ ही परिसर व अस्पताल में जरूरी मूलभूत सुविधाओं बिजली,पानी आदि के बारे में जानकारी ले जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।

इस संम्बध में चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी डाक्टर आशीष राय ने बताया कि अस्पताल के निरीक्षण में पांच कर्मी अनुपस्थित पाये गये है जिन्हें नोटिस जारी कर चौबीस घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। साथ ही कहाँ कि चिकित्सा सेवाओं में लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !