गाज़ीपुर में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में मनायी गयी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती।
गाज़ीपुर- सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस व सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाई गयी।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मॉर्निंग असेंबली में भारतीय संविधान के प्रणेता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्र सेन तिवारी एवं उप प्रधानाचार्य श्री आवेश कुमार द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया
आकर्ष ओझा कक्षा 10 एवं महिमा यादव कक्षा 9 ने भारत के महान विभूति के बारे में संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए बताया की समुद्र में पत्थर फेंकना तो बहुत आसान है लेकिन उसी पत्थर को समुद्र से ढूंढ कर बाहर लाना अत्यंत मुश्किल है।
ठीक उसी प्रकार का कठिन कार्य बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा भारत का संविधान लिखने में किया गया । तत्पश्चात शिक्षक अक्षय उपाध्याय ने सभी बच्चों को विस्तार से बाबासाहेब की उपलब्धियों को बताया । अश्वित जायसवाल कक्षा 8 बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की भूमिका में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे ।
उक्त अवसर पर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के काउंसलर श्री दिग्विजय उपाध्याय जी सत्यदेव डिग्री कॉलेज के निदेशक श्री अमित रघुवंशी जी एवं समस्त शिक्षक गण तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन कंदर्प तिवारी कक्षा 10 ने किया।

