Thursday, July 2, 2026
Homeघटना-दुर्घटनादिलदारनगर अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटी कई छात्र छात्राएं घायल।

दिलदारनगर अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटी कई छात्र छात्राएं घायल।

दिलदारनगर अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटी कई छात्र छात्राएं घायल।

दिलदारनगर / गाज़ीपुर-  स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उसियां छोटी नहर मार्ग पर सोमवार को उसियां गांव के पास स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गयी कई छात्र घायल।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलदारनगर के देहवल स्थित सनबीम स्कूल की बस सोमवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने जा रही थी। यह अभी उसिया गांव के पास पहुंचा ही था कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गयी जिस घटना में चालक सहित करीब आधा दर्जन बच्चे चोटिल हो गये।

घटना की सूचना संबंधित कर्मचारियों के द्वारा स्कूल प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची स्कूल प्रशासन के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद के साथ सभी बच्चों को बस से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया एवं शेष बच्चों को दूसरे वाहन से उनको उनके गंतव्य तक भिजवाया दिया।

मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि दिलदारनगर के देहवल स्थित सनबीम स्कूल की बस सोमवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने जा रही थी। यह अभी उसिया गांव के पास पहुंचा ही था कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

घटना के बाद बस की चारो चक्का ऊपर हो गए। वही बच्चों में चीख-पुकार मच गया। खेतों में कटाई कर रहे किसानों व ग्रामीणों के द्वारा सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला गया। चोटिल करीब आधा दर्जन बच्चों और बस चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !