सुहवल थाना क्षेत्र के कालूपुर गाँव एक हफ्ते पूर्व हत्या का आरोपी गिरफ्तार।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय सुहवल थाना क्षेत्र के कालूपुर गाँव में एक हफ्ते पूर्व कुत्ते के विवाद को लेकर अधेड की ईंट पत्थर व डंडे से मारकर हत्या के मामलें में वांछित तीन आरोपितों में से पुलिस द्वारा मंगलवार को एक आरोपी गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार मुखबिर की इस सूचना पर कालूपुर गाँव में एक हफ्ते पूर्व कुत्ते के विवाद को लेकर अधेड की ईंट पत्थर व डंडे से मारकर हत्या के मामलें में सुधिर यादव उर्फ गोलू निवासी कालूपुर कि हत्या में वांछित आरोपी ताडीघाट क्रासिंग के पास खडा है जो कहीं भागने की फिराक में है।
इस सूचना पर मेदनीपुर तिराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे उपनिरीक्षक शिवराम सिंह यादव आरक्षी सुजित व विवेक के साथ मौके पर पहुंच घेराबंदी कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे थाने लाकर पूछताछ के बाद हत्यारोपी का मेडिकल मुआयना कराने के बाद उसका सम्बन्धित धाराओं में चालान कर उसे सक्षम न्यायालय में पेश किया गया।
जहाँ आरोपो की गंम्भीरता को देखते हुए न्यायालय ने आरोपी को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंज दिया।मालूम हो कि बीते मंगलवार की देर शाम को कालूपुर गाँव निवासी पप्पू उर्फ जनमेजर यादव उम्र करीब 55 वर्ष गंगा स्नान कर अकेले घर आ रहे थे।
अभी वह गाँव के समीप डीह बाबा के पास पहुंचे ही थे कि बगल के ही राधेश्याम का एक पालतू कुत्ता भोकनें लगा जिसपर उसके काटने के डर से अपने हाथ में डंडे से कुत्ते को एक दो डंडा मार भगा दिया,यह देख जिसका कुत्ता था उसके घर के कई सदस्य मौके पर धमक पडे।वह अधेड को गाली गलौज देने लगे यह देख उन्होंने ऐसा कहने से मना किया।
जिससे कि आगबबूला हो राधेश्याम के घर के लडके लाठी डंडा व ईंट पत्थर से मारपीट कर पप्पू उर्फ जनमेजर यादव को गंम्भीर रूप से घायल कर दिया था,जिनका इलाज के दौरान बीते शुक्रवार को वाराणसी में निधन हो गया था। जिसके बाद मृतक के पुत्र बंटी यादव ने गाँव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
इस संम्बध थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपितों में से एक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।बताया कि शेष अन्य आरोपी भी जल्द ही दबोच लिए जायेगें।

